किशनगंज, मार्च 19 -- किशनगंज। ईद का त्योहार शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाये जाने को लेकर बुधवार को सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम अनिकेत कुमार , सर्किल इंस्पेक्टर राजा व सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम श्री कुमार ने कहा कि किशनगंज जिला गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। ईद पर्व भी यहां आपसी भाईचारगी के साथ सम्पन्न हो जाएगा। सभी मस्जिदों और ईदगाहों को साफ-सफाई करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिये गए। बैठक में बताया गया कि अंजुमन इस्लामिया,करबला और कदम रसूल इन तीन स्थलों पर मुख्य रूप से ईद की नमाज अदा की जाती है। इन स्थलों समेत जिस मस्जिदों और ईदगाह पर अधिक भीड़ होती है। वहां पर सुरक्षा और सुविधा का विशेष ख्याल रखा जाए। असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी। कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.