शांति समझौता ठुकराया तो फिर से शुरू कर देंगे युद्ध, अमेरिका की ईरान को धमकी
वॉशिंगटन, अप्रैल 16 -- अमेरिका ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि अगर शांति समझौता ठुकराया गया तो हम फिर से युद्ध शुरू कर देंगे। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान को मैसेज देते हुए कहा कि हमारी नजर आप पर है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी तब तक करेगा जब तक जरूरी होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तेहरान कोई समझौता नहीं करता है, तो फिर से हमले किए जाएंगे। हेगसेथ ने पेंटागन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "अगर ईरान कोई गलत फैसला लेता है, तो उसे नाकेबंदी का सामना करना पड़ेगा और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली और ऊर्जा केंद्रों पर बम गिराए जाएंगे।" अमेरिका के शीर्ष सैन्य अधिकारी जनरल डैन केन ने कहा कि यह नाकेबंदी ईरान के बंदरगाहों में आने या वहां से जाने वाले सभी जहाजों पर लागू होती है, चाहे उनकी राष्ट्रीयता कोई भी हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.