लातेहार, मार्च 27 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड में रामनवमी त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही प्रखंड स्थित महावीर मंदिर, देवी मंडप व दुर्गाबाड़ी मंदिर परिसर पर भक्तों की भीड़ लगी रही। नवमी के दिन झंडा पूजन के पश्चात बजरंग दल के नेतृत्व में भव्य व विशाल बाइक जुलूस निकाला गया, जो की दुर्गाबाड़ी मंदिर परिसर से निकलकर शास्त्री चौक, बिरसा चौक, आदर्श नगर, रामपुर, दीपाटोली समेत अन्य निर्धारित रूट का भ्रमण किया। जुलूस में शामिल रामभक्तों को महुआडांड़ शास्त्री चौक पर हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल द्वारा शीतल पानी, चना, गुड़ आदि की व्यवस्था की गई थी। रामनवमी के शुभ अवसर पर सुबह मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना व झंडा पूजन के बाद महावीरी झंडे के साथ ग्राम गनसा, सिदरा, रामपुर, शिवनगर समेत प्रखंड के विभिन्न क्षेत्...