लखीमपुरखीरी, फरवरी 28 -- पुलिस चौकी कुकरा में शुक्रवार को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में दोनों समुदायों के नागरिकों एवं धर्मगुरुओं के साथ आगामी त्योहारों को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक मैलानी बृजेश कुमार मौर्य एवं नायब तहसीलदार ताहिर परवेज ने कहा कि इस समय पवित्र रमजान माह चल रहा है और इसी दौरान होली का पर्व भी पड़ रहा है। चौकी प्रभारी कुकरा अवलीश कुमार पवार ने स्पष्ट किया कि होली पूर्व निर्धारित स्थानों पर ही रखी जाएगी, कोई नया स्थान चिन्हित न किया जाए। रंग खेलने के समय तक सभी व्यापारी एहतियातन अपनी दुकानें बंद रखेंगे। उन्होंने बताया कि अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। बैठक में मैलानी पुलिस बल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.