औरैया, मार्च 21 -- बिधूना, संवाददाता। क्षेत्र में ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया गया। मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नगर व आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही ईद को लेकर उत्साह का माहौल रहा। लोग नए कपड़े पहनकर मस्जिदों में पहुंचे और इबादत के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में भी त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। ईद के पर्व को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन की ओर से साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए गए। मुख्य मार्गों पर पानी का छिड़काव कराया गया और चूना डलवाया गया, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।त्योहार के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए और प्रमुख स्थानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.