समस्तीपुर, मार्च 18 -- रोसड़ा। आगामी वासंतिक नवरात्र, रामनवमी, चैती छठ एवं ईद-उल-फितर जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ संदीप कुमार ने की। बैठक में एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा, अवर निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार सहित अनुमंडल के सभी प्रखंडों के बीडीओ, विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष, अनुमंडलीय अस्पताल, अग्निशमन विभाग, आरईओ, बिजली विभाग, आरसीडी समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। बैठक के दौरान एसडीओ ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक शीघ्र आयोजित कर गृह विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.