मधुबनी, मार्च 1 -- मधेपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के भेजा थाना पर रविवार शाम होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता सीओ नितीश कुमार तथा भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में मौजूद सीओ नितीश कुमार तथा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने लोगों से शांति व सद्भाव के माहौल में होली मनाने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से कहा कि होली पर्व के दिन रंग उन्हीं को दें जो रंग लेना सहर्ष स्वीकार करें। कहा कि हुड़दंग मचाने वाले उपद्रवी तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर है। हुड़दंग मचाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा कि पर्व के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बैठक में मौजूद लोगों ने भी अन्य पर्व की तरह होली शांति व सद्भाव के माहौल में मनाने के प्रति अपनी वचनबद्धता दुहरायी। मौके पर सीओ नितीश कुमार, भेजा थानाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.