गिरडीह, जनवरी 22 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मधवाडीह पंचायत के बरियारपुर स्कूल परिसर में बुधवार को सरस्वती पूजा को लेकर दो समुदायों के बीच शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में शांति व सौहार्दपूर्ण एवं धार्मिक भावना को लेकर पूजा करने का निर्णय लिया गया। मौके पर कई प्रस्ताव भी लिए गए। इसमें शांतिपूर्ण ढंग से पूजा मनाने, पूजा के अवसर पर या प्रतिमा विसर्जन के जुलूस में शराब का सेवन नहीं करने, डीजे साउंड का उपयोग नहीं करने, दोनों समुदाय के लोग आपसी भाईचारे बना कर जुलूस में शामिल होने सहित कई अन्य बातों का प्रस्ताव लिया गया। दोनों समुदाय के लोगों के बीच मिलजुल कर पूजा अर्चना करने की सहमति बनी। योगेश्वर साव ने बैठक की अध्यक्षता की। मौके पर स्थानीय मुखिया मो सिद्दीक अंसारी, दीपचंद साह, झगर साह, जुगन साह, साजिद अंसारी, सुरेश साह, नसीम अंसारी, मनोज सिंह, ...