सिद्धार्थ, मार्च 2 -- डुमरियागंज। रमजान माह व होली के पर्व के दौरान शांति व सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है। इसी के तहत पुलिस के जवानों ने रविवार को फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा देते हुए शांति व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। रविवार को सीओ बृजेश वर्मा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया। साथी अराजक तत्वों से शक्ति से निपटने का संदेश दिया। पुलिस कर्मियों ने कस्बा के अलावा हल्लौर, जबजौवा, बसडीलिया, बेंवा में फ्लैग मार्च किया। सीओ ने सभी से आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान कोई भी किसी भी प्रकार से दखल देगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...