मधुबनी, मार्च 25 -- मधेपुर।रामनवमी पर्व एवं चैत्र नवरात्र को लेकर मधेपुर थाना परिसर में मंगलवार शाम शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता झंझारपुर के एसडीओ कुमार गौरव एवं एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से की। एसडीओ कुमार गौरव, एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा तथा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने लोगों से चैती नवरात्र एवं रामनवमी का त्योहार शांति व सद्भाव के माहौल में मनाने का आग्रह किया। अधिकारियों ने अखाड़ों के प्रतिनिधियों से कहा कि रामनवमी शोभायात्रा शांतिपूर्ण माहौल में अनुशासित होकर निकालें। साथ ही अखाड़ों के प्रतिनिधियों से शोभायात्रा सह जुलूस का लाइसेंस बना लेने का निर्देश दिया। विभिन्न गांवों से आये गणमान्य लोगों ने भी सौहार्दपूर्ण माहौल में चैत्र नवरात्र एवं रामनवमी पर्व मनाने का आश्वासन दिया। समाजसेवी विजय कुमार झा ने जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.