मधुबनी, जनवरी 21 -- मधेपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के भेजा थाना पर सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षत सीओ नितीश कुमार तथा भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने संयुक्त रूप से की। सीओ नितीश कुमार तथा भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने लोगों से शांति व सद्भाव के माहौल में सरस्वती पूजा मनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में ही पर्व मनाना उस पर्व का मूल संदेश होता है। कहा कि पूजा के विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। मौके पर राजस्व अधिकारी विकास कुमार, एसआई संदीप कुमार, एसआई सोमी कुमारी, एएसआई राज कुमार सिंह, विनोद कुमार, जीतेन्द्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.