जहानाबाद, फरवरी 12 -- त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है किसी भी तरह के मार्ग परिवर्तन या नियम उल्लंघन की अनुमति नहीं होगी जहानाबाद, निज संवाददाता। महाशिवरात्रि के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर गुरुवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहन चंद्र चौधरी ने की। शांति समिति की आयोजित बैठक में पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ शहर के गणमान्य लोग एवं सामाजिक कार्यकर्ता के साथ साथ विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे एवं सदभाव के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाने का संकल्प लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.