देवघर, मार्च 3 -- चितरा, प्रतिनिधि। रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने को लेकर सोमवार को चितरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता थाना प्रभारी विकास पासवान ने की। कहा कि होली के अवसर पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों व गणमान्यों से अपील की कि समाज में सकारात्मक संदेश दें और आपसी सहयोग से पर्व शांति व सद्भाव के साथ मनाने में प्रशासन का सहयोग करें। पर्व के दौरान क्षेत्र में विशेष गश्ती अभियान चलाया जाएगा तथा असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। चौक-चौराहों समेत अन्य संवेदनशील स्थानों व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। बच्चा चोरी अथवा अन्य प्रकार की अफवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.