हरिद्वार, मार्च 8 -- रानीपुर कोतवाली पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सात मार्च को फाउंड्री गेट के पास राजन कुमार निवासी घास मंडी ज्वालापुर को नशे की हालत में एक महिला से झगड़ा करते हुए पकड़ा गया। टिबड़ी कॉलोनी से विकास कुमार को अपनी पत्नी और उसके परिजनों के साथ नशे की हालत में मारपीट करने के आरोप में पकड़ा गया। दादूपुर गोविंदपुर में संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट पर साजिद, साहिल और सुहेब को गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.