शांति व्यवस्था भंग करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
गोंडा, फरवरी 19 -- छपिया। होली और रमजान त्योहार के मद्देनजर थाना परिसर में शांति कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एसडीएम मनकापुर अवनीश त्रिपाठी और सीओ उदय नारायण पालीवाल भी मौजूद रहे। दोनों अफसरों ने मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। कहा कि अगर कोई भी शांति व्यवस्था भंग करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि व संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.