पिथौरागढ़, मई 22 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। जनपद पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने पर सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनपद पुलिस ने सूचना के आधार पर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान डीडीहाट पुलिस को प्रियेस अवस्थी, ललित अधिकारी, दीपक सिंह कन्याल, हरि मोहन सिंह की ओर से लड़ाई-झगड़ा कर अशांति फैलाने की सूचना मिली। इधर नाचनी पुलिस को गोपाल सिंह, भूपेंद्र राम और धाम सिंह की ओर से लड़ाई-झगड़ा कर अशांति फैलाने की शिकायत मिली। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की है। यह भी पढ़ें- शांति व्यवस्था भंग करने पर सात पर कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...