पिथौरागढ़, मई 1 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने पर पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान थल पुलिस ने सरेआम उत्पात मचाने पर राजेन्द्र प्रसाद, नाचनी पुलिस ने जितेन्द्र सिंह राणा, डीडीहाट पुलिस ने आपस में लड़ाई झगड़ा करने पर राजेन्द्र सिंह चौहान, सूरज सिंह चौहान व धारचूला पुलिस ने शराब पीकर लड़ाई झगड़ा करने पर राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.