रुडकी, मार्च 6 -- शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ रुड़की पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। अलग-अलग स्थानों पर लड़ाई-झगड़ा कर हंगामा कर रहे चार युवकों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सार्वजनिक शांति में खलल पड़ता देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों को हिरासत में ले लिया। प्रदीप पुत्र सुरेश निवासी रतन का पुरवा गोल भटा रुड़की, दीपक पुत्र रूपचंद निवासी ग्राम खटका रुड़की, जॉनी पुत्र रूपचंद निवासी ग्राम खटका रुड़की तथा विनय पुत्र तेलू राम निवासी ग्राम खटका रुड़की को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.