हाजीपुर, नवम्बर 15 -- गोरौल,संवाद सूत्र। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिये पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस कर्मियों ने गोरौल चौक,गोरौल बाजार,भटौलिया, इनायतनगर, मखदुमपुर सहित दर्जनों गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चुनाव परिणाम आने के बाद उपद्रवियों पर नजर रखने के लिये फ्लैग मार्च निकाला गया है। कानून हाथों में लेने किसी को नहीं दिया जायेगा। यदि कहीं भी उपद्रव करते हुए पकड़ा गया तो उसे बक्सा नहीं जायेगा। प्रशासन पैनी नजर रखे हुए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.