चंदौली, जनवरी 15 -- चंदौली। एसपी आदित्य लांग्हे ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस क्रम में गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न ग्रामों में शांति व्यवस्था की दृष्टिगत कुल 10 अभियुक्तों को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए सकलडीहा निवासी गोविंद राय, सुजीत राय, भोला राय, बरठी निवासी राजेश राय, पवन राय, साहिल, पदुमनाथपुर निवासी अभिषेक उर्फ मुलायम खरवार, शिवकुमार, शिवगढ़ निवासी विकास यादव और तेनुवट निवासी दीनबंधु यादव के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.