औरंगाबाद, अप्रैल 15 -- फोटो- 15 अप्रैल एयूआर 7 कैप्शन: शांति विद्या निकेतन विद्यालय में नए सत्र के शुभारंभ पर दीप प्रज्ज्वलित करते अतिथि नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर प्रखंड के चंद्रगढ़ स्थित शांति विद्या निकेतन विद्यालय में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ बीएड कॉलेज के सचिव पंकज कुमार सिंह, प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह तथा विद्यालय के प्राचार्य अतनु चक्रवर्ती द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव पंकज कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना संस्थान का लक्ष्य है तथा शिक्षक समाज के पथप्रदर्शक होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने, अनुशासन, समयपालन और समर्पण की भावना अपनाने की सलाह दी तथा कहा कि केवल पाठ्य ज्ञान ही नहीं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.