नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि अमेरिका- ईरान के बीच शांति वार्ता का दूसरा दौर सप्ताह के अंत में संभव है। व्हाइट हाउस के बाहर गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये बात कही। संघर्ष विराम बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम बहुत अच्छा कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि इसे बढ़ाने की जरूरत है। हालांकि इसपर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और हम उनके साथ बहुत अच्छे तरीके से बातचीत कर रहे हैं। हमें यह सुनिश्चित करना है कि कोई परमाणु हथियार न हो। यह भी पढ़ें- अमेरिका को परमाणु अवशेष सौंपने को तैयार ईरान: ट्रंप ईरान आज उन चीजों के लिए तैयार हैं जिसके लिए वो दो महीने पहले तैयार नहीं था। इस्लामाबाद जाने पर विचार संभवट्रंप ने कहा अमेरिका- ईरान के बीच शांति समझौता ...