रांची, मार्च 20 -- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईद, सरहुल और रामनवमी के मद्देनजर राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर गुरुवार को उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि राज्यभर के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी शांति में बाधा डालने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करें। सीएम मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी डीसी, एसएसपी-एसपी के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि त्योहारों पर अशांति, हिंसा और उप्रदव नहीं हों, इसलिए पुलिस-प्रशासन 24 घंटे अलर्ट मोड में रहे।पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती हो, सूचक को भी जोड़ें मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पर्व-त्योहारों के संपन्न होने तक पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती करें। सूचक को भी जोड़ें, ताकि संदिग्ध गतिविधि का तुरंत पता चल सके।धार्मिक स्थलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.