शांति मार्च के लिए कोटेदारों ने कसी कमर
गौरीगंज, जुलाई 25 -- अमेठी। कमीशन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिले के कोटेदार प्रदेश संगठन के आह्वान पर आगामी 28 जुलाई को लखनऊ जाएंगे। जिसके लिए शनिवार को कोटेदार संघ अमेठी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र तिवारी की अध्यक्षता में कोटेदारों ने बैठक कर रणनीति तैयार की। जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र ने कोटेदारों ने अधिक से अधिक संख्या में 28 जुलाई को लखनऊ पहुंचकर चारबाग से राजभवन तक शांतिमार्च में शामिल होने की अपील की। बैठक में जिला महामंत्री कृष्णकांत तिवारी बोधे, जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक चंद्र कौशिक, तहसील अध्यक्ष गौरीगंज शिवकुमार तिवारी, तहसील उपाध्यक्ष अरविंद मिश्रा, तहसील महामंत्री रविंद्र शुक्ला सहित विभिन्न ब्लाकों के अध्यक्ष व कोटेदार शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.