सिद्धार्थ, अप्रैल 27 -- खेसरहा। खेसरहा पुलिस ने क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान के तहत शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग मामलों में 13 लोगों को शांति भंग में चालान कर दिया है। क्षेत्र के बंजरहा बुजुर्ग निवासी राजकुमार, रमेश, सकारपार निवासी करन, विजय, कलनाखोर निवासी रामकरन कुमार के साथ बिसरी गांव के कृष्णा, नन्दलाल, प्रमोद, रामजीत, संतोष, करन, दीनानाथ, नवल को शांति भंग में चालान किया है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। अराजकता फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह भी पढ़ें- 70 वाहनों का चालान, 12 लोग पाबंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...