जौनपुर, जून 19 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर भू विवाद समेत भिन्न भिन्न मामलों में कोतवाली पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। क्षेत्र के बड़ागांव निवासी अभिषेक कुमार, सुरिस गांव के समधीपुर पुरवा निवासी सतेन्द्र यादव, नगर के भटियारी सराय मोहल्ला निवासी जुबेर खान, मदरहा गांव निवासी विशाल बिंद, ताखा पूरब गांव निवासी अरबिन्द कुमार, पवई थाना क्षेत्र के मैगना गांव निवासी राहुल कुमार, रसूलपुर गांव निवासी मुन्ना लाल गौतम, कोरवलिया गांव निवासी प्रदीप यादव, नटौली गांव निवासी अंगद राजभर, गुलाब चंद गौतम, दिलीप कुमार को मारपीट के मामले में कोतवाली निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने हमराहियों संग गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...