शांति भंग में 10 लोग गिरफ्तार
इटावा औरैया, मई 20 -- जसवंतनगर। थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अलग-अलग गांवों में कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। नगला महासुख गांव से राजवीर उर्फ करू, उसकी पत्नी सरिता और पप्पी को पकड़ा गया। इसके अलावा खेड़ा बुजुर्ग से मोनू, कैस्त गांव से बबली उर्फ संजय, ऋषि और राजू, अहीर टोला से लालू व टिकू तथा बदायूं जिले के असरासी निवासी जसवीर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.