औरैया, जून 19 -- अछल्दा। थाना क्षेत्र के गौतला गांव में कहासुनी के बाद शांति भंग करने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने अशोक कुमार पुत्र मारजात सिंह तथा इंदल सिंह पुत्र अब्बल सिंह निवासी गौतला को धारा 170/126/135 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर उप जिला मजिस्ट्रेट बिधूना के न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- अशांति फैलाने पर एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...