सोनभद्र, अप्रैल 29 -- बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर और इंजानी में दो पक्षों के विवाद में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बीजपुर पुनर्वास निवासी प्रथम पक्ष शिव कुमारी पत्नी स्व. रबी गौड़, सोनू कुमार पुत्र स्व रबी गौड़ व द्वितीय पक्ष के राम अशोक पुत्र बबई, सूरज गुप्ता पुत्र देवल गुप्ता के बीच बारात में खाना खाने को लेकर कहासुनी हो गई। वहीं इंजानी के प्रथम पक्ष सीमा पत्नी बाबूराम व द्वितीय पक्ष के गोपाली शर्मा पुत्र महिपत शर्मा, मनमती पत्नी गोपाली के बीच पानी भरने को लेकर विवाद है। दोनों स्थानों पर हुए विवाद में चार लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.