रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- रुद्रपुर। आवास विकास में बुधवार को पत्नी से झगड़ा कर मोहल्ले की शांति भंग करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को आवास विकास निवासी आशा देवी पत्नी नंदप्रसाद ने पुलिस से शिकायत की कि उनका पति उन्हें परेशान कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नंदप्रसाद को समझाने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान आरोपी अपनी पत्नी से हाथापाई करने लगा। साथ ही, वह मोहल्ले में गाली-गलौज भी कर रहा था। पुलिस ने उसे शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...