शांति भंग के मामले में चार लोग गिरफ्तार
बलरामपुर, मई 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। थाना सादुल्लानगर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार बरहौसे रामपुर ग्रिंट गांव में हुए विवाद के बाद कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जगलाल, राजेंद्र, भानु प्रताप और राम सजीवन शामिल हैं, जो सभी बब्बू के पुत्र तथा थाना सादुल्लानगर क्षेत्र के निवासी हैं। कार्रवाई उपनिरीक्षक दुर्गेश तिवारी एवं हेड कांस्टेबल पवन यादव द्वारा की गई। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- पत्थरबाजी और धमकी मामले में सात नामजद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.