कुशीनगर, फरवरी 18 -- कुशीनगर। खड्डा कस्बे के स्वामी विवेकानंद मोहल्ला में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में तनाव को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया। शास्त्री नगर निवासी मकसूदन यादव की स्वामी विवेकानंद नगर में नम्बर की लगभग एक बीघा जमीन है। आरोप है कि इसी भूमि में लगभग आठ डिस्मिल भूमि पर मुरारी भारती ने पराली आदि रखकर कब्जा कर लिया है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय का कहना है कि न्यायालय के स्टे के बावजूद भी दूसरे पक्ष द्वारा निर्माण कराया जा रहा था। मौके की स्थिति को देखते हुए दोनों पक्षों को शांति भंग में चालान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.