हरिद्वार, फरवरी 1 -- कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़मीरपुर में शांतिभंग करने पर हरिद्वार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 31 जनवरी की रात्रि को ग्राम गढ़मीरपुर में लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि राजकुमार पुत्र रतिराम निवासी गढ़ नंबर-01, कोतवाली रानीपुर, एक महिला से झगड़ा कर रहा था। पुलिस के समझाने के बावजूद वह हुड़दंग करने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.