कौशाम्बी, जून 24 -- एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने मंगलवार की रात भारी पुलिस बल के साथ कड़ा धाम, कोखराज और सैनी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों व नगरीय इलाकों में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने तजियादारों से सीधा संवाद किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एसपी ने कहा कि त्योहार के मौके पर सभी समुदायों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने तजियादारों से आह्वान किया कि कोई भी समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। चेताया कि शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पैदल मार्च के दौरान स्थानीय लोगों ने भी एसपी से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस एसपी ने कहा, समाज में सद्भाव और भाईचारे की मिसाल कायम रखें। छोटी-छोटी बातों को बढ़ने न दें। इस मौके पर डीएसपी सत्येंद्र तिवारी, प्रभा...