जौनपुर, जून 11 -- खेतासराय। पुलिस ने अलग अलग गांव से शांति भंग करने के आरोप में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को शांति भंग में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गैंग बनाकर रील डालने वाले खलौतीपुर निवासी सर्वेश कुमार, बहादुरपुर निवासी अजय कुमार, सोंगर गांव से रास्ते के विवाद में मुखई राम, पंकज चौहान, नदौली गांव से भूमि विवाद में शिवमूरत यादव, विनोद, रणजीत यादव को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन वज्रपात के तहत युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...