शांति भंग की आशंका में पांच महिलाएं गिरफ्तार
जौनपुर, मई 14 -- जौनपुर, संवाददाता। जिला महिला और पुरुष अस्पताल परिसर में लंबे समय से सक्रिय कथित महिला दलालों के खिलाफ बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं को हिरासत में लिया। आरोप है कि ये महिलाएं अस्पताल आने वाली मरीजों को गुमराह कर बाहर से दवाइयां खरीदने का दबाव बनाती थीं और विरोध करने पर अभद्रता करती थीं। दूर-दराज से इलाज कराने आने वाली महिला मरीजों को ये महिलाएं डॉक्टरों और फार्मासिस्टों तक पहुंचने से पहले ही अपने झांसे में ले लेती थीं। उन्हें अस्पताल के बाहर की महंगी या अनावश्यक दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर किया जाता था। इससे मरीजों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था और अस्पताल की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने महिला सिपाहियों के साथ अस्पताल परिसर में पहुंचकर कार्रवाई की। कोतवाली के प्रभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.