बलरामपुर, मई 30 -- बलरामपुर। मॉडर्न थाना श्रीदत्तगंज पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न होने तथा क्षेत्र में अशांति फैलने की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए लोगों में अब्दुल कय्यूम निवासी धमौली और जमीर निवासी पारागडीह कोल्हुई बिनोहनी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया। यह भी पढ़ें- शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- गाली-गलौज और हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...