देवरिया, मार्च 21 -- खुखुन्दू, हिंस। पत्नी से विवाद करने शराब के नशे में बेटे से मारपीट करने व अन्य विवाद को लेकर पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों के रहने वाले तीन लोगों पर शांति भंग की आशंका की कार्रवाई की है।आपसी विवाद को लेकर क्षेत्र के चकिया शुक्ल गांव निवासी सिंटू पासवान, पत्नी से विवाद करने में खुखुंदू गांव निवासी प्रकाश मद्धेशिया एवं शराब के नशे में विवाद को लेकर बरवां उपाध्याय गांव निवासी त्रिलोकी नाथ गौड़ के विरुद्ध पुलिस ने शांति भंग की आशंका की कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...