मुरादाबाद, मार्च 10 -- थाना भगतपुर पुलिस ने झगड़ा व मारपीट के मामले में शांति भंग की आशंका के चलते चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है। मंगलवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के मुताबिक साकिब निवासी ग्राम जाहिदपुर सीकमपुर, रहीस निवासी ग्राम लखनपुर लाड़पुर तथा दिलशाद व मोबीन निवासी ग्राम दौलपुरी बमनिया को शांति भंग की आशंका के चलते गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...