पाकुड़, फरवरी 25 -- आगामी होली और ईद-उल-फितर के त्योहारों को लेकर शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने को लेकर बुधवार को मुफ्फसिल थाना परिसर में शांति समिति की आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी अरविन्द कुमार बेदिया ने की। इस अवसर पर पुलिस प्रभाग निरीक्षक बबलू कुमार, थाना प्रभारी गौरव कुमार समेत, कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान हुड़दंग करने वालों और अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट डालने से बचने की सलाह दी गई है। बैठक में उपस्थित व्यक्तियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार खुशियों का प्रतीक हैं, इन्हें आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.