चंदौली, मार्च 20 -- इलिया- नौगढ़, हिटी। इलिया थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष चंदन राय ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईद खुशियों और आपसी मेल-मिलाप का पर्व है, जिसे सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी। बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रविंद्र सिंह, मनीष सिंह, कल्लन यादव, राजेश यादव, शमीम...