गढ़वा, मई 29 -- भंडरिया। प्रखंड क्षेत्र में त्याग और बलिदान का पर्व बकरीद शांति पूर्वक संपन्न हो गया। मौके पर ईदगाह और मस्जिद को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। उक्त पर्व को लेकर छोटे बड़े सभी लोगों में उत्साह देखा गया। लोग तैयार होकर ईदगाह और मस्जिद में पहुंचकर बकरीद की नमाज अदा की । नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद पेश की। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने अपने घरों में बकरे की कुर्बानी की। फिर खाने और खिलाने का दौर शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। भंडरिया जामा मस्जिद में मौलवी हदीस अहमद, करचाली ईदगाह में हाफिज सनाउल्लाह ने बकरीद की नमाज पढ़ाई। यह भी पढ़ें- मधेपुर में श्रद्धा के साथ शांतिपूर्ण मनी बकरीद चिरैयांटांड़ मस्जिद, मदगड़ी मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा की गई। मौके पर हाफिज सनाउल्लाह, मुफ्ती काशिफ राजा, मौलाना इकबाल, हाफिज अशफाक...