गिरडीह, मई 24 -- गांडेय। गांडेय अंचल के गांडेय और अहिल्यापुर थाना परिसर में आगामी बकरीद त्योहार को शांति पूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक शनिवार को की गई। गांडेय थाना में आयोजित बैठक में उपस्थित सदस्यों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया। गांडेय प्रमुख ने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार को मनाएं, प्रतिबंधित पशु की बलि नही दे। गांडेय थाना प्रभारी अमित कुमार चोधरी ने कहा कि सरकारी गाइड लाइन का पालन करते हुए त्योहार को मनाएं, प्रतिबंधित पशु की बलि नही दे, क्षेत्र में कही भी प्रतिबंधित पशु की बलि की सूचना मिलने पर कानूनी कारवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर दुमका के कई थानों में हुई शांति समिति की बैठक बैठक में उपस्थित गांडेय मुखिया अमृत लाल पाठक, हाज...