रामगढ़, सितम्बर 8 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के मंत्री रहे सुदिव्य कुमार सोनू की याद में शांति निकेतन उरीमारी में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विद्यालय के निदेशक नरेश करमाली ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शिक्षा और समाज के विकास के साथ जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शोकसभा के मौके पर प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली उप प्रधानाध्यापक राजेंद्र राम, रंजीत करमाली, पिंटू कुमार, राजू बेसरा, बिनोद मांझी, पीएस किंडो, अर्चना कुमारी, सूरज कुमार सहित कई अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बिरसा कॉलेज...