प्रयागराज, जून 7 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयाग पथ पत्रिका के संपादक हितेश कुमार सिंह के आवास पर रविवार को पहले मित्रेश सिंह स्मृति प्रयाग पथ साहित्य सम्मान के संदर्भ में निर्णायक समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कवि हरिशचंद्र पांडेय ने की। समिति ने सम्मान की घोषणा करने से पहले प्राप्त प्रविष्टियों (कविता संग्रहों) पर विचार किया। फिर वर्ष 2026 के साहित्य सम्मान के लिए शांति नायर को काव्य संग्रह 'ज्यामिति' के लिए सम्मान देने की घोषणा की गई। सम्मान के अंतर्गत 11 हजार रुपये की राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।समिति की ओर से 18 जुलाई को आयोजित होने वाले समारोह में शांति नायर को सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि शांति नायर श्री शंकराचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय, कालड़ी, केरल में हिन्दी के प्रोफेसर हैं। उनके काव्य संग्रह में बृहत्त...