शांति नायर को प्रथम मित्रेश सिंह स्मृति प्रयाग-पथ साहित्य सम्मान
प्रयागराज, जुलाई 18 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के तिलक भवन सभागार में शनिवार को सुप्रसिद्ध कवयित्री शांति नायर को उनके काव्य संग्रह 'ज्यामिति' के लिए प्रथम मित्रेश सिंह प्रयाग-पथ साहित्य सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें प्रशस्ति-पत्र, शॉल, बुद्ध की प्रतिमा और 11 हजार रुपये प्रदान किए गए।मुख्य वक्ता बीएचयू के वरिष्ठ कवि-आलोचक प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल ने कहा कि शांति नायर अपनी हिंदी कविता में उत्तर और दक्षिण के संपूर्ण भूगोल को संबोधित करती हैं। उनकी कविताओं में स्त्री प्रश्न, उपेक्षा और अनुकूलन के विरोध के साथ मिथकों का समकालीन संदर्भों में प्रयोग दिखाई देता है। वरिष्ठ कवि मदन कश्यप ने कहा कि शांति नायर ने गणित को आधार बनाकर दर्शन का सृजन किया है। उनकी कविताएं सामान्य जीवन से शुरू होकर ऊंचाई तक पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.