तेहरान, मार्च 17 -- ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका और इजरायल के साथ तनाव कम करने या युद्धविराम के प्रस्तावों को खारिज करते हुए दो टूक कहा है कि दोनों देशों यानी अमेरिका और इजरायल को हराना जरूरी है। यह बयान ऐसे समय आया है जब मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष लगातार और गंभीर होता जा रहा है। रॉयटर्स के मुताबिक, दो मध्यस्थ देशों द्वारा ईरान को तनाव कम करने के प्रस्ताव दिए गए थे, लेकिन मोजतबा खामेनेई ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि यह "शांति का समय नहीं" बल्कि जंग तेज करने और दुश्मनों को जवाब देने का समय है। सूत्रों के मुताबिक, खामेनेई ने अपने पहले उच्च-स्तरीय सुरक्षा सत्र में अमेरिका और इज़रायल के खिलाफ कड़े प्रतिशोध की बात कही है। इस बीच इज़रायल ने दावा किया है कि उसने ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की अर्धसैनिक इकाई 'बसीज' ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.