इटावा औरैया, सितम्बर 10 -- जसंवतनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गुरुवार को मोहल्ला रेलमंडी स्थित शांति देवी इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रतीक यादव ने की। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक विमलेश यादव, अधिकार मित्र ऋषभ पाठक, नीरज और अभिषेक ने दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। अधिकार मित्रों ने 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- लोक अदालत को लेकर जागरूक किया गया बताया कि लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर म...