जमुई, मार्च 29 -- जमुई। शहर एवं प्रमुख जगहों पर लगे सभी कैमरे अनिवार्य रूप से चालू रहें तथा उनकी नियमित तकनीकी जांच और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की खराबी पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से दुरुस्त किया जाए। उक्त निर्देश मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा ने विधि-व्यवस्था समीक्षा बैठक में दिया। इस दौरान डीएम जमुई श्री नवीन एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने लिया भाग। चैती दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण विसर्जन हेतु दिए कड़े निर्देश। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रमंडल स्तरीय विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की एक व्यापक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान आयुक्त ने प्रमंडल के विभिन्न जिलों में सुरक्षा की वर्तमान स्थिति का बारीकी से मूल्यांकन किया। उन्होंने अपराध नियंत्रण की दिशा में सतत निगरानी, गश्ती व...