बेगुसराय, जनवरी 6 -- खोदावंदपुर। अखिल भारतीय गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के सौजन्य से निकाली गई ज्योति कलश रथ यात्रा को लोगों ने भव्य तरीके से स्वागत किया। मंगलवार की सुबह मेघौल गांव पहुंची इस रथ यात्रा में शामिल गायत्री परिवार के सदस्यों ने निरीह व लाचार वृद्ध लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया। शांति कुंज हरिद्वार से चलकर खोदावंदपुर पहुंची ज्योति कलश रथ यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शांति कुंज के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने के लिए ज्योति रथ यात्रा निकाली गई है। मौके पर मृत्युंजय कुमार सिंह, तारकेश्वर सिंह, सुनील कुमार सिंह, नरेंद्र प्रसाद सैनी, नंदलाल ठाकुर, चंदन कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.